Dindori Breking News : मनरेगा में लापरवाही! 8 सचिव और 9 रोजगार सहायकों को SDM बजाग ने थमाया कारण-बताओ नोटिस….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

डिंडौरी। एसडीएम बजाग रामबाबू देवांगन ने जनपद पंचायत बजाग में अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की, जिसमें विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति, लंबित प्रकरणों के निराकरण तथा ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे विकास और जनकल्याणकारी कार्यों की स्थिति पर चर्चा की गई, एसडीएम देवांगन ने अधिकारियों को समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने, पारदर्शिता बनाए रखने और फील्ड विजिट को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए, साथ ही कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुँचना सर्वोच्च प्राथमिकता है

बैठक में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, मनरेगा के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 की लेबर बजट उपलब्धि, श्रमिक नियोजन और कार्य पूर्णता की समीक्षा के दौरान कई अनियमितताएँ सामने आईं, लगातार समीक्षा और निर्देश देने के बावजूद कई सचिव और ग्राम रोजगार सहायकों द्वारा पदीय दायित्वों में गंभीर लापरवाही बरती गई।

इसमें ग्राम पंचायत पड़रिया डोंगरी के सचिव अमर सिंह धुर्वे और रोजगार सहायक शंकर लाल यादव, ग्राम पंचायत पिण्डरूखी के सचिव रजनी परस्ते और रोजगार सहायक सुशील राजपूत, ग्राम पंचायत शोभापुर के सचिव इन्द्रसेन सारीवान और रोजगार सहायक मुनीन्द्र दास पारस, ग्राम पंचायत बजाग के सचिव सुखराम उईके और रोजगार सहायक उमेश दास कुलदीप, ग्राम पंचायत भानपुर के सचिव महेन्द्र दास बघेल और रोजगार सहायक अमृत दास पड़वार, ग्राम पंचायत बछरगांव के सचिव जगत सिंह श्याम और रोजगार सहायक शैलेन्द्र मार्को, ग्राम पंचायत पिपरिया के सचिव सुरेन्द्र मार्को और रोजगार सहायक विजय सिंह मरावी, ग्राम पंचायत मझियाखार के सचिव उमेश साहू और रोजगार सहायक धनीराम खण्डे, ग्राम पंचायत सुनपुरी के रोजगार सहायक बजरंग सिंह उरैती शामिल हैं जनपद पंचायत ने सभी संबंधित सचिव और ग्राम रोजगार सहायकों को 3 दिवस के भीतर समक्ष उपस्थित होकर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, चेतावनी दी गई है कि निर्धारित समय में जवाब न देने की स्थिति में एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *