Mp Crime News : ट्रैक्टर के टायरों में छिपा रखा था नशा — पुलिस ने पकड़ा 150 किलो डोडाचूरा, दो तस्कर गिरफ्तार….

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में  नशे के अवैध कारोबार पर लगातार शिकंजा कसते हुए नारायणगढ़ पुलिस ने शनिवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग 150 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद किया है, जिसकी बाजार कीमत करीब ₹3 लाख आंकी गई है। पुलिस के अनुसार, तस्कर ट्रैक्टर के टायरों में विशेष खांचे बनाकर नशे का माल छिपाकर ले जा रहे थे। मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने तत्काल घेराबंदी की और ट्रैक्टर की तलाशी ली, जिसमें टायरों के अंदर डोडाचूरा भरा मिला।

नारायणगढ़ थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। प्राथमिक पूछताछ में उन्होंने बताया कि यह माल राजस्थान ले जाया जा रहा था। पुलिस अब नशे के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है। पुलिस अधीक्षक ने टीम की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि जिले में नशे के अवैध कारोबार पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और ऐसे अपराधों में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *