MP Board : बिना अपार आईडी के जमा होंगे 10वीं-12वीं के परीक्षा फॉर्म….

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

भोपाल: माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश ने इस शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा के आवेदन-पत्र में APAAR ID (स्थाई शैक्षणिक ID) को वैकल्पिक कर दिया है। यह निर्णय बोर्ड द्वारा जारी परीक्षा संबंधी मार्गदर्शिका और ऑनलाइन आवेदन निर्देशों के अनुसार लिया गया है।

बोर्ड के सचिव ने बताया कि कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के आवेदन में इस बार APAAR ID अनिवार्य नहीं होगी। हालांकि, आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से इसे सभी छात्रों के लिए अनिवार्य किया जाएगा। अन्य सभी निर्देश पूर्ववत लागू रहेंगे। माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने राज्य के सभी स्कूलों, जिला शिक्षा अधिकारियों और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *