Anganwadi Bharti 2025 : अब Online दर्ज होंगी आपत्तियां, Mobile से भी करें Apply 

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका की नियुक्ति प्रक्रिया के तहत पोर्टल पर भर्ती सूची प्रकाशित कर दी गई है। अब जिन अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की आपत्ति है, वे प्रकाशन की तिथि से सात दिनों के भीतर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

इस बार विभाग ने आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया और भी आसान कर दी है। अभ्यर्थी न केवल एमपी ऑनलाइन केंद्र के माध्यम से बल्कि अपने मोबाइल फोन से भी सीधे ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए महिला एवं बाल विकास विभाग ने लिंक उपलब्ध कराया है –👇 https://chayan.mponline.gov.in/Portal/services/WCDR/Objection/CallObjection.aspx

निःशुल्क सुविधा भी उपलब्ध

यदि किसी क्षेत्र में एमपी ऑनलाइन केंद्र उपलब्ध नहीं है या नेटवर्क समस्या आती है, तो विभाग द्वारा निःशुल्क आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा भी दी गई है। इसके लिए जिला पंचायत कार्यालय, महिला एवं बाल विकास विभाग कलेक्ट्रेट कार्यालय और सभी परियोजना कार्यालयों को अधिकृत किया गया है।

आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि पोर्टल पर दर्ज करनी होगी।पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसे दर्ज करना आवश्यक है। आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर टिप्पणी (Remark) लिखकर आवेदन सबमिट किया जा सकेगा।

यह पूरी प्रक्रिया निःशुल्क है।

सहायता हेतु संपर्क नंबर जिला पंचायत डिण्डौरी: 8269435675 महिला एवं बाल विकास कलेक्ट्रेट: 6265469263, 9575919010 परियोजना कार्यालय अमरपुर: 8085314913, बजाग: 9343714686, डिण्डौरी: 9575226422 करंजिया: 6264232865, मेहदवानी: 8989726801, समनापुर: 9926166489, शहपुरा: 8889199847 है।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *