Dindori Panchayat Scam: सरपंच-सचिव पर ग्रामीणों का गंभीर आरोप : मजदूरों की मजदूरी हड़पी, अधूरे कामों का कराया फर्जी भुगतान…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

मध्यप्रदेश के डिंडौरी के जिले जनपद पंचायत बजाग अंतर्गत ग्राम पंचायत गीधा में भ्रष्टाचार और वित्तीय गड़बड़ी के गंभीर आरोप सामने आए हैं।  ग्रामवासियों ने कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ को ज्ञापन सौंपकर वर्ष 2024-25 में कराए गए विकास कार्यों की जांच की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत क्षेत्र में सीसी रोड निर्माण कार्य में मजदूरों को नगद भुगतान का आश्वासन देकर काम कराया गया, लेकिन आज तक 64 मजदूरों को 19-19 दिवस का भुगतान नहीं हुआ। इसी तरह छापर नाला में नियम विरुद्ध 100 मीटर की दूरी पर दो चेक डेम बनवाए गए, जो गुणवत्ताहीन हैं और मजदूरी का भुगतान भी अटका हुआ है।

इसके अलावा सोकता गड्ढा कार्य अधूरा होने के बावजूद भुगतान कर दिया गया। पुराने पंचायत भवन की नीलामी से प्राप्त 15 हजार रुपये, हाट-बाजार की नीलामी राशि और लिप्टिस पेड़ों की राशि पंचायत खाते में जमा न कर व्यक्तिगत उपयोग में ली गई।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सरपंच पार्वती बाई धूमकेती ने वार्ड पंचों के मानदेय की राशि अपने खाते में डाल ली, जबकि किसी भी पंच को मानदेय नहीं मिला। साथ ही खेत तालाब सहित अन्य निर्माण कार्यों में भी अनियमितता कर राशि का आहरण किया गया। ग्रामीणों ने मांग की है कि पंचायत के सभी कार्यों का भौतिक सत्यापन कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *