MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 8 IAS अधिकारियों के तबादले, 5 जिलों के कलेक्टर बदले, कई वरिष्ठ अफसरों को नई जिम्मेदारी….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए आदेश, मंडला, शहडोल, छतरपुर, बालाघाट और रतलाम सहित कई जिलों में नए कलेक्टरों की नियुक्ति

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार, 28 जुलाई 2026 को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी कर दी। जारी आदेश के अनुसार कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, वहीं पांच जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं।

 

आदेश के अनुसार सुश्री अदिति गर्ग को मंडला कलेक्टर के पद से स्थानांतरित कर मध्यप्रदेश स्किल डेवलपमेंट प्रोजेक्ट, भोपाल का परियोजना संचालक बनाया गया है। उनके स्थान पर पार्थ जायसवाल, जो अब तक छतरपुर के कलेक्टर थे, को शहडोल का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

वहीं प्रणयाल मीणा को बालाघाट से स्थानांतरित कर छतरपुर कलेक्टर बनाया गया है। कुमार सत्यम को ग्वालियर के अपर कलेक्टर पद से बालाघाट कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा सुश्री मिषा सिंह को रतलाम कलेक्टर पद से स्थानांतरित कर भोपाल में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की अपर आयुक्त नियुक्त किया गया है।

 

वरिष्ठ अधिकारियों में विवेक जैन को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। गिरीश शर्मा को तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग में अपर सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अंकित अष्टाना को सामान्य प्रशासन विभाग में उप सचिव एवं कर्मचारी चयन मंडल के संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

इसके अलावा आदेश में स्वरोचिष सोमवंशी को राज्य योजना आयोग में सदस्य सचिव तथा अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान के संचालक का अतिरिक्त प्रभार देने संबंधी आदेश भी जारी किए गए हैं। राज्य सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल को प्रशासनिक कार्यों में गति और बेहतर समन्वय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *