मध्यप्रदेश के इंदौर में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। क्राइम ब्रांच इंदौर ने कार्रवाई करते हुए एक हिस्ट्रीशीटर महिला को गिरफ्तार किया है।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने महिला के कब्जे से 516 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग ₹1 करोड़ बताई जा रही है। इसके अलावा पुलिस को मौके से ₹48.50 लाख नगदी भी मिली है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह महिला लंबे समय से नशे के कारोबार में सक्रिय थी और इसके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। क्राइम ब्रांच की इस कार्रवाई से नशा माफिया के नेटवर्क को करारा झटका लगा है।
