IAS Transfer Update : MP में प्रशासनिक सर्जरी ! वरिष्ठ IAS अधिकारियों के प्रभार में बड़ा फेरबदल….

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

गृह, सामान्य प्रशासन, वित्त व जनसंपर्क सहित कई अहम विभागों की जिम्मेदारियों में बदलाव

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य के वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के प्रभार में व्यापक बदलाव करते हुए नई पदस्थापनाएं जारी की हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल में अपर मुख्य सचिव स्तर के अधिकारियों को महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

 

जारी आदेश के अनुसार, संजय कुमार शुक्ला (1994 बैच) को अपर मुख्य सचिव, गृह विभाग का प्रभार सौंपा गया है। साथ ही उन्हें विमानन विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

 

इसी तरह शिवशेखर शुक्ला (1994 बैच) को अपर मुख्य सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग के साथ-साथ वित्त, विधिक एवं सतर्कता प्रकोष्ठ तथा मुख्य सचिव कार्यालय से संबंधित जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसके अलावा उन्हें संस्कृति विभाग, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग और कर्मचारी चयन मंडल का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

 

वहीं अरविंद कुमार दुबे (2012 बैच) को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ अस्थायी रूप से संचालक, जनसंपर्क, मध्यप्रदेश का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। राज्य शासन द्वारा जारी यह आदेश आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगा। आदेश मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से जारी किया गया है। देखें पूरी लिस्ट….

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *