— डिंडौरी शिक्षा विभाग को मिली नई जिम्मेदारी | दिवाकर तिवारी बने डीपीसी
भोपाल/डिंडौरी। मध्यप्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्रदेश स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल से जारी आदेश के अनुसार 9 उच्च माध्यमिक शिक्षकों को उनके वर्तमान पदस्थापना स्थल से स्थानांतरित कर विभिन्न जिला शिक्षा केंद्रों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
— जारी आदेश के मुताबिक
जारी आदेश के मुताबिक सभी अधिकारियों को समान क्षमता एवं वेतनमान के आधार पर तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक पदस्थ किया गया है। विभागीय स्तर पर इसे शिक्षा व्यवस्था में प्रशासनिक समन्वय मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
आदेश के अनुसार अशोक शुक्ल को सिंगरौली से जिला शिक्षा केंद्र मंडला, दिवाकर तिवारी को सतना से जिला शिक्षा केंद्र डिंडौरी, सुधीर कुमार साकेत को सतना से जिला शिक्षा केंद्र बैतूल, अखिलेश कुमार राजपूत को दतिया से जिला शिक्षा केंद्र रतलाम तथा शिवबहादुर सिंह को ग्वालियर से जिला शिक्षा केंद्र भिंड पदस्थ किया गया है।
इसी प्रकार अनिल कुमार पटेल को शहडोल से जिला शिक्षा केंद्र मंदसौर, राजेश कुमार पाल को भोपाल से जिला शिक्षा केंद्र शाजापुर, होरेन्द्र सिंह तोमर को मुरैना से जिला शिक्षा केंद्र दतिया तथा प्रदीप कुमार द्विवेदी को रीवा से जिला शिक्षा केंद्र नरसिंहपुर भेजा गया है।
उप सचिव मनोज विकांत राय द्वारा जारी इस आदेश के बाद संबंधित जिलों में प्रशासनिक गतिविधियां तेज होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं सतना से स्थानांतरित होकर जिला परियोजना समन्वयक डिंडौरी (डीपीसी) बनाए गए उच्च माध्यमिक शिक्षक दिवाकर तिवारी को अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा के संभागीय अध्यक्ष राम कुमार गर्ग ने शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की है। देखें आदेश…

