Dindori News : प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना पर सख्ती, सीईओ बोले—डेडलाइन मिस की तो कार्रवाई पक्की….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

डिंडौरी। जिला पंचायत सीईओ श्री दिव्यांशु चौधरी की अध्यक्षता में कलेक्टर सभाकक्ष में प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के अंतर्गत संचालित निर्माणाधीन एवं विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ योजना की प्रगति, चुनौतियों और आगामी रणनीति पर चर्चा की गई।

 

 

बैठक में बताया गया कि योजना के अंतर्गत कृषि विभाग, मत्स्य पालन, उद्यानिकी, पशुपालन एवं डेयरी, एनआरएलएम, सहकारिता, उद्योग, कौशल विकास, राजस्व, आत्मा, कृषि अभियांत्रिकी एवं वाटरशेड सहित कई विभाग समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं।

 

 

सीईओ ने योजना के उद्देश्यों पर जोर देते हुए कहा कि कृषि उत्पादकता में वृद्धि, फसल विविधिकरण, टिकाऊ कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना, जैविक संसाधन आधारित इकाइयों का विकास और दलहन-तिलहन, मशरूम, बांस एवं पुष्प उत्पादन को प्रोत्साहित करना प्राथमिकता में है। इसके साथ ही भंडारण क्षमता बढ़ाने, सिंचाई व्यवस्था सुदृढ़ करने, पशुपालन एवं मत्स्य पालन आधारित आजीविका को मजबूत करने और किसानों को फसल ऋण और उचित बाजार मूल्य दिलाने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

 

 

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण एवं योजना से जुड़े कार्यों को वर्षा ऋतु से पूर्व निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए। लापरवाही बरतने वाले विभागीय अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। बैठक में कृषि उपसंचालक संजय जोशी, सुश्री अभिलाषा चौरेसिया, पशुपालन एवं डेयरी विभाग के उपसंचालक एच.पी. शुक्ला, सहकारिता विभाग के जिला प्रबंधक अशोक द्विवेदी, एनआरएलएम की जिला प्रबंधक श्रीमती अर्पणा पाण्डेय सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *