Fake Bill कांड: पंचायत सचिव सस्पेंड ! BJP अध्यक्ष के नाम पर उड़ाए सरकारी पैसे…

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले के ग्राम पंचायत मझियाखार की सचिव श्रीमती सीता सिंह गौतम को शासकीय राशि के दुरुपयोग के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जिला पंचायत डिण्डौरी से जारी आदेश के अनुसार, भाजपा जिला अध्यक्ष के नाम पर फर्जी बिल लगाकर वाहन किराया मद में ₹2500 की राशि साहू ट्रांसपोर्ट को भुगतान की गई थी। इस मामले की जांच पंचायत समन्वय अधिकारी अभिनंदन पूषाम द्वारा की गई।

जांच रिपोर्ट में यह स्पष्ट हुआ कि सचिव द्वारा भाजपा अध्यक्ष के आगमन के नाम पर फर्जी खर्च दिखाया गया, जो शासन के दिशा-निर्देशों और पंचायत सेवा नियम 2011 के नियम 7 का उल्लंघन है। इसे अनुशासनहीनता और कदाचार की श्रेणी में माना गया है।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत बजाग के अनुशंसा पत्र के आधार पर श्रीमती सीता सिंह गौतम को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें शासन नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त होगा और मुख्यालय जनपद पंचायत बजाग में उपस्थित रहना होगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *