Collector Complaint : रिश्वत की शिकायत पर बौखलाए आरआई ने की गुंडागर्दी, शिकायतकर्ता को धमकाया और दी जान से मारने की चेतावनी….

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले में राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार और दबाव बनाने की एक गंभीर घटना सामने आई है। ग्राम संग्रामपुर निवासी शेख लाल तेकाम ने आरोप लगाया है कि उन्होंने 22 जुलाई को कलेक्टर जनसुनवाई में शहपुरा के राजस्व निरीक्षक (आरआई) बलीराम साहू के खिलाफ रिश्वतखोरी की शिकायत की थी। शिकायत में बलीराम साहू पर सीमांकन के बदले 10,000 रुपए रिश्वत मांगने और नियम विरुद्ध कार्य करने का आरोप लगाया गया था।

शेख लाल ने बताया कि इस शिकायत के अगले ही दिन, यानी 23 जुलाई को रात लगभग 9 से 10 बजे के बीच आरआई बलीराम साहू चार अन्य साथियों के साथ बरखेड़ा आश्रम पहुंचे और शिकायत वापस लेने का दबाव बनाते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने इस गंभीर प्रकरण की शिकायत अब अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), शहपुरा को पत्र के माध्यम से की है। उन्होंने मांग की है कि दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए और उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *