मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले में शासकीय शिक्षक संगठन ने कलेक्टर को पत्र लिखकर मांग की है कि जिले में अतिशेष शिक्षकों की युक्तियुक्तकरण कार्यवाही माह अप्रैल से जून के बीच कराई जाए।
शासकीय शिक्षक संगठन के जिला अध्यक्ष राम कुमार गर्ग ने पत्र में उल्लेख किया कि वर्तमान समय में माह सितम्बर में छात्रों की तिमाही परीक्षाएं संचालित हैं और आधा सत्र बीतने के कगार पर है। ऐसे में यदि इस समय युक्तियुक्तकरण की कार्यवाही होती है तो शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित होगी तथा छात्रों के भविष्य पर प्रतिकूल असर पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि छात्रों की शैक्षणिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया केवल शैक्षणिक सत्र की शुरुआत में अप्रैल से जून के बीच ही की जानी चाहिए। ।साथ ही संगठन ने यह भी मांग रखी है कि जिन शालाओं में शिक्षकों की कमी है, वहाँ पर स्थानीय शिक्षकों एवं स्थानीय अतिथि शिक्षकों की अस्थायी व्यवस्था विकासखंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से की जाए।




