National Teacher Award 2025 : MP के दो शिक्षकों को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार,5 सितंबर शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित…

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

भोपाल। मध्यप्रदेश के शिक्षा जगत के लिए गौरव का क्षण है। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा प्रतिवर्ष प्रदान किए जाने वाले राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के अंतर्गत इस वर्ष प्रदेश के दो शिक्षकों का चयन हुआ है।

चयनित शिक्षकों में दमोह जिले की पथरिया विकासखण्ड के ग्राम देवरान टपरिया स्थित प्राथमिक शाला की शिक्षिका शीला पटेल और आगर मालवा जिले के सुसनेर विकासखण्ड के ग्राम खेरिया की माध्यमिक शाला के शिक्षक भेरूलाल ओसारा शामिल हैं। इन दोनों शिक्षकों को आगामी 5 सितंबर शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा सम्मानित किया जाएगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने दोनों शिक्षकों को बधाई देते हुए इसे प्रदेश के लिए गर्व का विषय बताया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *