डिंडौरी/करंजिया| राज्य शिक्षा केन्द्र सर्व शिक्षा अभियान, जिला शिक्षा केन्द्र एवं बीआरसी करंजिया के निर्देश पर एकीकृत माध्यमिक विद्यालय जोगीग्वारा में शाला प्रबंधन समिति का गठन किया गया। पूर्व अध्यक्ष पुरुषोत्तम लाल पनाडिया की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रक्रिया में सर्वसम्मति से सुरेन्द्र सिंह मरावी को अध्यक्ष तथा मति संगीता पनाडिया को उपाध्यक्ष चुना गया। स्थानीय पंच को सदस्य जबकि सरपंच बावली द्वारा मनोनीत पंच मालती बाई को भी सदस्य मनोनीत किया गया।

सरकारी निर्देशानुसार कुल 18 सदस्यीय समिति गठित की गई, जिसमें 7 पुरुष एवं 7 महिला सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए। इस अवसर पर पर्वेक्षक के रूप में विद्यालय के प्रधान अध्यापक राम कुमार गर्ग मौजूद रहे। चुनाव उपरांत प्रधान पाठक राम कुमार गर्ग ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए विद्यालय के विकास कार्यों में सक्रिय सहयोग की अपील की।




