Big Breaking : शराब के नशे में शिक्षक का वीडियो वायरल होने के मामले में कार्रवाई, माध्यमिक शिक्षक सस्पेंड….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

डिंडौरी। सोशल मीडिया पर शराब के नशे में दिखाई देने वाले एक व्यक्ति का वीडियो वायरल होने के मामले में शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की है। शासकीय सांदीपनि विद्यालय करंजिया (मोहतरा) में पदस्थ माध्यमिक शिक्षक दशरथ लाल झारिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई कलेक्टर के निर्देशानुसार प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विद्यालय के प्राचार्य ने 19 अक्टूबर 2026 को शिक्षक के कार्य व्यवहार एवं शैक्षणिक गतिविधियों में अनियमितताओं से संबंधित प्रतिवेदन प्रस्तुत किया था। इसमें सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो क्लिप का उल्लेख करते हुए वीडियो में शराब के नशे में दिखाई दे रहे व्यक्ति को विद्यालय में पदस्थ शिक्षक बताया गया है। प्रतिवेदन में शिक्षक के कार्य व्यवहार, पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही तथा शैक्षणिक कार्यों की गुणवत्ता को लेकर भी आपत्तियां दर्ज की गई थीं।

 

मामले को शासकीय सेवक के आचरण एवं पदीय दायित्वों से संबंधित मानते हुए मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम, 1965 के नियम 1, 2 एवं 3 के उल्लंघन का उल्लेख किया गया है। इसके आधार पर शिक्षक दशरथ लाल झारिया को मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम 9 के तहत निलंबित किया गया है।

निलंबन अवधि के दौरान शिक्षक का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, करंजिया निर्धारित किया गया है। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। शासकीय विद्यालय में पदस्थ शिक्षक से जुड़े इस मामले में विभागीय प्रतिवेदन के आधार पर की गई कार्रवाई को शासकीय आचरण एवं शैक्षणिक दायित्वों के प्रति जवाबदेही से जोड़कर देखा जा रहा है।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *