Panchayat Secretary Suspended : वित्तीय गड़बड़ी! ग्राम पंचायत गनेशपुर सचिव गेंदलाल झारिया सस्पेंड…  

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले के शहपुरा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत गनेशपुर में वित्तीय अनियमितताओं के मामले में जिला पंचायत डिंडौरी ने कड़ी कार्रवाई करते हुए पंचायत सचिव गेंदलाल झारिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जनपद पंचायत शहपुरा से प्राप्त जांच प्रतिवेदन के अनुसार, झारिया द्वारा स्थानांतरण के बाद भी ग्राम पंचायत गनेशपुर से ₹40,700 का भुगतान सामग्री सप्लायर को किए जाने का लेख पाया गया। साथ ही मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के दौरान विकास कार्यों में की गई सामग्री आपूर्ति की राशि ₹28,040 का भुगतान भी नियमविरुद्ध रूप से किया गया था।

इन अनियमितताओं पर सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, किंतु नियत समय में जवाब प्रस्तुत नहीं करने पर यह स्पष्ट हुआ कि उन्होंने शासकीय दायित्वों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही और अनुशासनहीनता बरती है।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत शहपुरा के प्रस्ताव पर जिला पंचायत डिंडौरी ने पंचायत सचिव गेंदलाल झारिया को मध्यप्रदेश पंचायत सेवा अनुशासन एवं अपील नियम 1966 के तहत निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उन्हें केवल जीवन निर्वाह भत्ता ही प्राप्त होगा और मुख्यालय जनपद पंचायत शहपुरा निर्धारित किया गया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *