Dindori News : शिक्षक संगोष्ठी में नवीन शिक्षक संवर्ग को वरिष्ठता देने की उठी मांग….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले में म. प्र. शिक्षक संघ एवं आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के संयुक्त तत्वावधान में मंगल भवन, समनापुर में अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय ओमप्रकाश धुर्वे जी, पूर्व कैबिनेट मंत्री और वर्तमान विधायक शहपुरा, और अध्यक्षता के लिए भाजपा के जिलाध्यक्ष चमरू सिंह नेताम उपस्थित रहे। साथ ही मंडल अध्यक्ष जय सिंह राजपूत, जिला संयोजक शर्मन सिंह ठाकुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष हेमसिंह राजपूत समेत अन्य गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामय उपस्थिति रही।

इस अवसर पर शिक्षकों ने माननीय विधायक ओमप्रकाश धुर्वे जी और जिलाध्यक्ष नेताम जी का स्वागत पुष्प हार पहनाकर, शाल और श्रीफल भेंट कर किया। शिक्षकों ने विधायक जी के प्रयासों से जिला स्तरीय समस्याओं के त्वरित समाधान पर आभार व्यक्त किया। संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष रवि तेकाम और आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र दीक्षित ने शिक्षक समस्याओं के बारे में जानकारी दी और नवीन शिक्षक संवर्ग को नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता दिलाने की मांग रखी। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विकासखंडों से आए शिक्षकों ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए। अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त सेवानिवृत्त शिक्षक लल्ला सिंह गौतम का पुष्प हार, शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में समाजसेवी, जनप्रतिनिधि, विकासखंड शिक्षा अधिकारी बघेल, उत्कृष्ट विद्यालय समनापुर के प्राचार्य कुशरे, बीआरसी सोनवानी के प्रधान पाठक मार्को, दुबे, आजाद अध्यापक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सुनील शुक्ला, संकुल प्राचार्या सत्यवती सोनी, पार्वती धुर्वे और ब्लॉक से बड़ी संख्या में शिक्षक एवं मातृ शक्तियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के सफल संचालन में मंच संचालक दीपभान राठौर, महेश प्रसाद चौबे, आनंद मरकाम का विशेष योगदान रहा। अंत में म. प्र. शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष आनंद मरकाम ने आभार व्यक्त करते हुए संगोष्ठी का समापन किया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *