Dindori News : कॉलेज के नाम और तस्वीर का दुरुपयोग कर गरबा महोत्सव का प्रचार, चंद्रविजय कॉलेज ने किया खंडन….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

— 15 अक्टूबर के आयोजन संबंधी पोस्टर को बताया भ्रामक, संबंधितों पर कार्रवाई की चेतावनी

 

डिंडौरी। पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय चंद्रविजय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डिंडौरी के नाम से सोशल मीडिया पर गरबा महोत्सव के आयोजन संबंधी भ्रामक पोस्टर प्रसारित किए जाने का मामला सामने आया है। पोस्टर में 15 अक्टूबर 2026 को नवरात्रि गरबा महोत्सव आयोजित होने की जानकारी दी गई है। इसमें महाविद्यालय के मुख्य द्वार की तस्वीर का भी उपयोग किया गया है। महाविद्यालय प्रशासन ने पोस्टर का खंडन करते हुए स्पष्ट किया है कि प्रस्तावित आयोजन से संस्था का कोई संबंध नहीं है।

प्रसारित पोस्टर में कार्यक्रम का स्थान शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मैदान दर्शाया गया है। साथ ही महाविद्यालय के मैदान का समतलीकरण नहीं होने के कारण आयोजन स्थल बदले जाने संबंधी जानकारी भी दी गई है। महाविद्यालय प्रशासन ने इस जानकारी को भ्रामक बताते हुए स्पष्ट किया कि संस्था की ओर से किसी भी गरबा महोत्सव का आयोजन नहीं किया जा रहा है।

प्रशासन ने महाविद्यालय के नाम और मुख्य द्वार की तस्वीर का अनधिकृत उपयोग कर भ्रामक प्रचार किए जाने पर आपत्ति जताई है। साथ ही चेतावनी दी है कि इस मामले में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी एवं अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।

‎

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *