Dindori News : शिक्षा व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण बैठक, समस्याओं के समाधान का मिला आश्वासन….

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

 

डिंडौरी। जनपद पंचायत करंजिया अंतर्गत शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद क्षेत्र के समस्त प्राचार्य, प्रधानपाठक, जनशिक्षक एवं छात्रावास अधीक्षक शामिल हुए।

 

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत अध्यक्ष राजू सिंह उद्दे ने की। बैठक के दौरान शिक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से समीक्षा की गई। साथ ही उपस्थित शिक्षकों और अधिकारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।

 

 

अध्यक्ष राजू सिंह उद्दे ने आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा और इसके लिए सभी को मिल-जुलकर कार्य करना होगा। उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर विशेष जोर दिया।

 

 

बैठक में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी चिंताराम कुशराम, बीआरसी अजय कुमार राय सहित ब्लॉक के सभी प्राचार्य, प्रधानपाठक, जनशिक्षक एवं छात्रावास अधीक्षक उपस्थित रहे। अंत में सभी ने एक-दूसरे का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बेहतर समन्वय और सहयोग के साथ कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *