भोपाल। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा मध्यप्रदेश में संगठनात्मक विस्तार के तहत जिला अध्यक्षों की नई नियुक्तियां घोषित की गई हैं। यह नियुक्तियां प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा द्वारा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से जारी की गईं।
— जारी आदेश के मुताबिक
पार्टी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, प्रदेश के विभिन्न जिलों में 16 नेताओं को किसान मोर्चा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
नियुक्त किए गए जिला अध्यक्षों में नर्मदापुरम से सुरेश पटेल, बैतूल से महेश्वर सिंह चंदेल, बुरहानपुर से राहुल जाधव, शाजापुर से राधेश्याम जाट, बालाघाट से यशवंत लिल्लारे, अशोकनगर से धर्मवीर रघुवंशी, मुरैना से हेमंत धाकड़, नीमच से राजू नागदा (मोदी), खंडवा से राजेन्द्र सिंह, रीवा से प्रवीण त्रिपाठी, पन्ना से प्रदीप अवस्थी, बड़वानी से राजेन्द्र शितोले, रायसेन से कमलेश राजपाल, छिंदवाड़ा से शैलेन्द्र रघुवंशी, डिंडौरी से घनश्याम कछवाहा एवं गुना से मुरारीलाल धाकड़ शामिल हैं।
आदेश में बताया गया है कि सभी नव-नियुक्त पदाधिकारी संगठन को मजबूत करने के साथ किसानों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए कार्य करेंगे। पार्टी ने उम्मीद जताई है कि इन नियुक्तियों से किसान मोर्चा को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलेगी। देखें आदेश…





