Dindori News : “एक बगिया माँ के नाम” अभियान के तहत ग्राम पंचायत भाखा में पौधारोपण…

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

डिंडौरी। जनपद पंचायत अमरपुर के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत भाखा में “एक बगिया माँ के नाम” अभियान के तहत हितग्राहियों द्वारा अपनी निजी जमीन पर पौधारोपण किया जा रहा है। जिला पंचायत से मनरेगा के प्रोजेक्ट ऑफिसर प्रदीप शुक्ला ने ग्राम पंचायत भाखा का निरीक्षण किया। इस दौरान जनपद पंचायत के एपीओ संजय उइके ने पूरे पंचायत क्षेत्र का भ्रमण कराया।

निरीक्षण के दौरान रोजगार सहायक हेमंत ठाकुर ने हितग्राहियों से पीओ प्रदीप शुक्ला का संवाद कराया। हितग्राहियों ने बताया कि यह योजना न सिर्फ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय कदम है, बल्कि ग्रामीणों में हरियाली के प्रति जागरूकता भी बढ़ा रही है। निरीक्षण दल ने पौधारोपण के कार्यों की सराहना करते हुए हितग्राहियों को नियमित रूप से पौधों की देखरेख करने के निर्देश दिए।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *