Dindori Crime News : कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 10 जुआरी पकड़े, 4.46 लाख का मशरूका जब्त…

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

डिंडौरी। कोतवाली पुलिस ने ग्राम ओरई में जुआ खेलते हुए 10 जुआरियों को पकड़ा और उनके पास से कुल ₹4,46,660 का मशरूका जब्त किया। यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय भोपाल के दिशा-निर्देश और पुलिस अधीक्षक डिंडौरी श्रीमती वाहिनी सिंह के आदेशानुसार और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डिंडोरी डॉ. अमित वर्मा और अनु.अधि. पुलिस महोदय डिंडौरी सतीश द्विवेदी के मार्गदर्शन में की गई।

पकड़े गए जुआरी

राहुल देव बर्मन, चंदन चौधरी, रामकुमार चौधरी, नारायण पांडे, विपिन गवले, इसराइल खान, करामत अली, गोलू उर्फ रामप्रसाद यादव, सलीम खान और गोपाल बघेल। उनके पास 5 वाहन और कुल ₹4,46,660 का मशरूका बरामद हुआ। आरोपियों के खिलाफ 13 जुआं एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली दुर्गा प्रसाद नगपुरे, स.उ.नि. अखिलेश श्रीवास, प्र.आर. देवेंद्र पटले, आदित्य शुक्ला, रोहित पटेल, मुकेश प्रधान, आर.सतेन्द्र डहेरिया, श्याम तिवारी, विनोद माहौर, आशीष घरड़े और हेमंत झरिया ने मुख्य भूमिका निभाई।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *