CRIME NEWS : ऑपरेशन क्लीन स्वीप में बड़ा खुलासा, 7 किलो गांजा संग 4 तस्कर गिरफ्तार…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

बिछिया पुलिस ने 7.21 किलो गांजा किया जब्त, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

मध्यप्रदेश के मंडला जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन क्लीन स्वीप” के तहत थाना बिछिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 7.211 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 3 लाख 50 हजार रुपए बताई जा रही है।

 

पुलिस अधीक्षक मंडला रजत सकलेचा के निर्देशन में 25 मार्च 2026 को यह कार्रवाई की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना बिछिया पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की कार (क्रमांक UP-75-AS-7996) में सवार कुछ व्यक्ति अवैध गांजा लेकर घुटास से बिछिया की ओर बिक्री के उद्देश्य से आ रहे हैं।

 

सूचना के आधार पर थाना प्रभारी निरीक्षक रंजीत सिंह सैयाम के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर कोको रोड स्थित पडरिया तिराहा एवं राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर सघन वाहन चेकिंग शुरू की गई। इसी दौरान ग्राम गुडली के पास संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें वाहन सवार चार व्यक्तियों के कब्जे से 7.211 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।

 

 

पुलिस ने चारों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। सभी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ जारी है, जिससे इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी मिलने की संभावना है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *