नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने संगठनात्मक स्तर पर अहम निर्णय लेते हुए बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

इस संबंध में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह द्वारा 14 दिसंबर 2025 को आदेश जारी किया गया। आदेश में कहा गया है कि संगठन को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से यह नियुक्ति की गई है। नितिन नबीन संगठनात्मक कार्यों में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं और पार्टी के विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। उनकी नियुक्ति से पार्टी के राष्ट्रीय संगठनात्मक ढांचे को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
