Big Breaking News : अमेरा घाट में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रांसपोर्ट ट्रक, चालक बाल-बाल बचा…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

— चलते वाहन का सॉफ्ट टूटने से बिगड़ा संतुलन, हादसे में चालक को आई मामूली चोटें, टली बड़ी अनहोनी

डिंडौरी। जिले के शहपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत अमेरा घाट में बुधवार सुबह करीब 10 बजे एक ट्रांसपोर्ट ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक को मामूली चोटें आई हैं। दुर्घटना की भयावहता को देखते हुए राहत की बात यह रही कि चालक की जान बच गई और कोई जनहानि नहीं हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रांसपोर्ट का माल लेकर ट्रक शहपुरा की ओर से डिंडौरी जा रहा था। इसी दौरान अमेरा घाट पर अचानक चलते वाहन का सॉफ्ट टूट गया। वाहन का संतुलन बिगड़ने के कारण चालक ट्रक पर नियंत्रण नहीं रख सका और देखते ही देखते ट्रक घाट में पलट गया।

अचानक हुए हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ट्रक पलटने की खबर मिलते ही राहगीर और आसपास के स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। दुर्घटना में चालक को मामूली चोटें आने की जानकारी सामने आई है।

अमेरा घाट पर जिस तरह ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, उससे बड़ी दुर्घटना की आशंका थी। हालांकि किस्मत अच्छी रही कि हादसे में चालक सुरक्षित बच गया और किसी अन्य व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है।

(फिलहाल दुर्घटना को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। जानकारी मिलने पर खबर अपडेट की जाएगी।)

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *