डिंडौरी। जिले के हर्रा बहु. प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति कुकर्रामठ के अंतर्गत संचालित धान खरीदी केंद्र हर्रा में आज 15 दिसंबर को धान उपार्जन कार्य का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष चमरू नेताम और जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हीरा रुदेश परस्ते विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
शुभारंभ अवसर पर मां अन्नपूर्णा एवं लक्ष्मी माता की पूजा कर क्षेत्र के किसानों की खुशहाली एवं सफल खरीदी की कामना की गई। प्रथम किसान के रूप में भोला सिंह एवं श्रीमती भूलनियां बाई का चंदन-वंदन कर सम्मान किया गया, जिसके पश्चात धान खरीदी प्रक्रिया की शुरुआत की गई।
इस अवसर पर समिति प्रबंधक नारायण सिंह ठाकुर, केंद्र प्रभारी झाम सिंह राजपूत, मनजीत खनूजा, प्रताप सिंह राजपूत, द्वारिका सिंह गौतम, उमाशंकर दुर्वासा, चेतराम ठाकुर, अर्जुन मार्को, दिगंबर सिंह, ऑपरेटर कैलाश दास एवं नागेश सहित बड़ी संख्या में ग्राम के किसान उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने किसानों से शासन की निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पारदर्शी एवं सुचारु धान खरीदी का आश्वासन दिया।




