भोपाल। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा-2025 के लिए एडमिट कार्ड (प्रवेश पत्र) जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अब अपना प्रवेश पत्र मंडल की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
वेबसाइट: esb.mp.gov.in एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को वेबसाइट पर जाकर “Test Admit Card – Police Constable Recruitment Test 2025” लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद अपना Application Number और Date of Birth दर्ज कर प्रवेश पत्र डाउनलोड किया जा सकता है।
एमपीईएसबी द्वारा बताया गया है कि परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए मूल फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड) साथ लाना अनिवार्य होगा। एडमिट कार्ड पर उल्लिखित नियमों और समय का पालन न करने पर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी, जिसके माध्यम से हजारों पदों पर नियुक्ति की जाएगी। परीक्षा की तिथि और केंद्र की जानकारी एडमिट कार्ड में दी गई है।





