Mp Breaking News : गौवंश तस्करी पर पुलिस का बड़ा वार — दो माह में 853 गौवंश आज़ाद, 189 तस्कर गिरफ्तार…

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

मध्यप्रदेश पुलिस ने गौवंश तस्करी के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए प्रदेशभर में सतत और सशक्त अभियान चलाया है। पिछले दो माह में दर्ज 102 प्रकरणों में पुलिस ने 853 गौवंश को मुक्त कराया है। इस दौरान 189 आरोपियों को गिरफ्तार कर तस्करी में प्रयुक्त सैकड़ों वाहनों को जब्त किया गया है।

पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार यह अभियान राज्य के सभी जिलों में एक साथ संचालित किया गया। सीमावर्ती इलाकों, हाइवे और संदिग्ध मार्गों पर विशेष गश्त और नाकाबंदी के जरिए गौवंश तस्करी पर प्रभावी रोक लगाई गई। कई जिलों में अंतरराज्यीय तस्करी गिरोहों का भंडाफोड़ भी किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि सभी आरोपियों पर मध्यप्रदेश गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि भविष्य में गौवंश तस्करी की घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए निगरानी प्रणाली को और मजबूत किया जाएगा। अभियान की प्रभावशीलता बढ़ाने के लिए पुलिस अब ड्रोन सर्वे, सीसीटीवी निगरानी और इंटेलिजेंस नेटवर्क को भी सक्रिय कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से तस्करों में भय और कानून के प्रति सतर्कता दोनों बढ़ी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *