डिंडौरी। जिले की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाते हुए सेंट आरसेटी डिंडौरी द्वारा आगामी 04 मई 2026 से 30 दिवसीय सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को कौशल विकास से जोड़कर उन्हें रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को आधुनिक सिलाई तकनीक, कपड़ा डिजाइनिंग, मेकअप, हेयर स्टाइलिंग और ब्यूटी से संबंधित विभिन्न सेवाओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा तैयार यह प्रशिक्षण कार्यक्रम इस तरह बनाया गया है कि महिलाएं आसानी से खुद का व्यवसाय शुरू कर सकें।
आरसेटी अधिकारियों के मुताबिक यह प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क रहेगा। चयनित महिलाओं को प्रशिक्षण अवधि में आवश्यक सामग्री और मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद बैंक लोन दिलाने और स्वरोजगार स्थापित करने में भी सहयोग किया जाएगा। इच्छुक महिलाएं सेंट आरसेटी डिंडौरी कार्यालय में संपर्क कर आवेदन कर सकती हैं। यह पहल जिले की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण अवसर मानी जा रही है।
(अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें: 7067492401, 7067547676)
