Big Breaking : वन विभाग का रेंजर 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

 

रिश्वतखोर रेंजर ईओडब्ल्यू के जाल में फंसा, 5 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

 

मध्यप्रदेश के रायसेन बेगमगंज में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) भोपाल ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रायसेन जिले के बेगमगंज में पदस्थ वन परिक्षेत्राधिकारी (रेंजर) अरविंद अहिवार को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी रेंजर पर एक फर्नीचर व्यापारी से बिल पास करने के एवज में 10 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप है।

जानकारी के अनुसार बेगमगंज निवासी फर्नीचर व्यापारी शकील अहमद ने वन विभाग में परिवहन संबंधी बिलों के सत्यापन और भुगतान के लिए आवेदन दिया था। आरोप है कि रेंजर अरविंद अहिवार ने बिल पास कराने के बदले 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी और पैसे नहीं देने पर काम रोकने की धमकी दी।

पीड़ित व्यापारी ने मामले की शिकायत ईओडब्ल्यू भोपाल से की। शिकायत की पुष्टि के लिए ईओडब्ल्यू टीम ने रिकॉर्डिंग कराई, जिसमें आरोपी रेंजर द्वारा रिश्वत मांगने की बात सामने आई। इसके बाद टीम ने योजना बनाकर कार्रवाई की।

बताया गया कि 14 मई को हुई बातचीत में रेंजर ने पहले 5 हजार रुपये देने और बाकी रकम बाद में देने की बात कही थी। शिकायत सत्यापित होने के बाद ईओडब्ल्यू ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर ट्रैप कार्रवाई की।

बुधवार को ईओडब्ल्यू की टीम ने आरोपी रेंजर अरविंद अहिवार को शकील अहमद से 5 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। घटना के समय आरोपी बेगमगंज वन परिक्षेत्र कार्यालय में पदस्थ था।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *