Dindori News : बिजली कनेक्शन विवाद में महिला समेत परिवार से मारपीट, वीडियो वायरल….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

डिंडौरी। गाड़ासरई थाना क्षेत्र के ग्राम गीधा में बिजली कनेक्शन जोड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि महिला समेत एक ही परिवार के कई लोगों के साथ मारपीट की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम गीधा निवासी नरबदिया ठाकुर अपने घर में बिजली कनेक्शन जोड़ रही थीं। इसी दौरान पड़ोसियों के साथ कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि रज्जू ठाकुर, संतोष ठाकुर एवं सीताबाई ठाकुर ने गाली-गलौज करते हुए नरबदिया ठाकुर के साथ मारपीट की और उन्हें जमीन पर पटक दिया।

 

महिला की आवाज सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के सदस्य रोशनी ठाकुर, रानू सिंह और संतोषी ठाकुर के साथ भी कथित रूप से मारपीट की गई। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष ने लाठी-डंडों और हाथ-घूंसों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घटना के दौरान मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

 

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें विवाद और मारपीट का घटनाक्रम दिखाई देने की बात कही जा रही है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि मारपीट के बाद जान से मारने की धमकी भी दी गई। वहीं मामले में गाड़ासरई पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 296(बी), 115(2), 351(2) एवं 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर मामले की विवेचना की जा रही है।

 

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *