Viral Video : समनापुर मड़ई में अचानक मचा बवाल, युवकों के दो गुटों में जमकर मारपीट! वीडियो वायरल…

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

डिंडौरी। जिले के समनापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत विगत दिनों शुक्रवार से रविवार तक समनापुर में मड़ई मेले का आयोजन किया गया। इसी दौरान सोशल मीडिया पर दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो रविवार का है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विवाद कर रहे दोनों पक्षों के कुछ युवक शराब के नशे में थे और किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद मामला बढ़ गया। वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के युवक आपस में मारपीट करते नजर आ रहे हैं, जबकि कुछ अन्य युवक बीच-बचाव करने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि “जनधारा न्यूज” नहीं करता है। पुलिस द्वारा मामले की जांच किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

(खबर अपडेट होने पर आगे की जानकारी साझा की जाएगी।)

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *