Transfer News : MP में खनिज विभाग के अंदर बड़ा खेल! अचानक बदले 16 अधिकारियों के ठिकाने, किसे कहां भेजा गया? देखें पूरी LIST…

Rathore Ramshay Mardan
3 Min Read

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के खनिज साधन विभाग ने प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। विभाग ने 16 सहायक खनि अधिकारियों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश 24 अगस्त 2026 को जारी किया गया है और संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

— जारी आदेश के मुताबिक 

जारी आदेश के अनुसार विभिन्न जिलों की खनिज शाखाओं में पदस्थ सहायक खनि अधिकारियों के पदस्थापना स्थल बदले गए हैं। स्थानांतरण सूची में सागर, आगर-मालवा, नरसिंहपुर, जबलपुर, पन्ना, भोपाल, नर्मदापुरम, रायसेन, राजगढ़, उमरिया, बालाघाट, दमोह, इंदौर, रतलाम, खंडवा, सीहोर, सतना और ग्वालियर सहित कई जिले एवं विभागीय कार्यालय शामिल हैं।

आदेश के अनुसार सुनील उईके को खनिज शाखा जिला सागर से खनिज शाखा जिला आगर-मालवा, दीपा बारोवार को नरसिंहपुर से जबलपुर और शैलेन्द्र कुमार मिश्रा को जबलपुर से पन्ना भेजा गया है। इसी तरह सुचि माथुर का भोपाल से नर्मदापुरम, सुमित गुप्ता का रायसेन से राजगढ़ तथा दिवाकर चतुर्वेदी का उमरिया से बालाघाट स्थानांतरण किया गया है।

वहीं अंकिता भलावी को सागर से दमोह की खनिज शाखा में पदस्थ किया गया है। स्वाति ठाकुर को इंदौर की खनिज शाखा से संचालनालय, भौमिकी तथा खनिकर्म के क्षेत्रीय कार्यालय इंदौर भेजा गया है। शंकर कनेश का रतलाम से खंडवा, खुशबू वर्मा का सीहोर से संचालनालय, भौमिकी तथा खनिकर्म मुख्यालय भोपाल और एच.पी. सिंह का सतना से सीहोर स्थानांतरण किया गया है।

इसी क्रम में घनश्याम यादव, जो संचालनालय, भौमिकी तथा खनिकर्म के क्षेत्रीय कार्यालय ग्वालियर में पदस्थ थे, उन्हें खनिज शाखा जिला सतना में पदस्थ किया गया है।

— प्रशासनिक कार्य सुविधा के लिए तबादले

खनिज साधन विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि अधिकारियों को प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित किया गया है। सभी संबंधित अधिकारियों को आगामी आदेश तक नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

विभाग के इस फेरबदल से प्रदेश की विभिन्न जिला खनिज शाखाओं में अधिकारियों की जिम्मेदारियों और कार्यक्षेत्र में बदलाव होगा। आदेश मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार खनिज साधन विभाग की अवर सचिव शर्मिला ठाकुर द्वारा जारी किया गया है।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *