Teachers Felicitation Program 2025 : शिक्षक दिवस समारोह में प्रहलाद सिंह पटेल बोले – शिक्षा से ही संस्कारवान और सशक्त पीढ़ी का निर्माण…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि शिक्षा जगत में गुरू परंपरा का निर्वहन करते हुए हमारे शिक्षक समाज को संस्कारवान एवं जागरूक नागरिक बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। शिक्षक हमेशा से समाज के लिए प्रेरणा के स्रोत रहे हैं।

मंत्री पटेल शुक्रवार को जबलपुर संभाग के नरसिंहपुर स्थित पीजी कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित शिक्षक दिवस सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा और पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के छायाचित्र पर माल्यार्पण से हुई। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति नीलेश काकोड़िया, पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अनीता ठाकुर सहित अनेक जनप्रतिनिधि, शिक्षक और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

पटेल ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से व्यक्ति न केवल सामर्थवान बनता है बल्कि समाज की बुराइयों को दूर करने और नई पीढ़ी को संस्कारवान बनाने का कार्य भी करता है। शिक्षा ही रोजगार देने का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने डॉ. राधाकृष्णन के जीवन, उनके विचारों और शिक्षा क्षेत्र में योगदान को भी रेखांकित किया।

गोटेगांव में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में भी पटेल ने भाग लिया। सरस्वती शिशु मंदिर में हुए कार्यक्रम में उन्होंने शिक्षकों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश को आज एक चरित्रवान, संकल्पित और संस्कारों से परिपूर्ण पीढ़ी की आवश्यकता है, जिसे केवल शिक्षक ही गढ़ सकते हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *