Sports News Dindori : खिताबी मुकाबले में पलटा खेल, कोहका बनी मातेश्वरी क्रिकेट टूर्नामेंट की चैंपियन….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

डिंडौरी। विकासखंड डिंडौरी अंतर्गत ग्राम डांडबिछिया में आयोजित श्री मातेश्वरी क्रिकेट टूर्नामेंट (प्रथम सत्र) का समापन समारोहपूर्वक संपन्न हुआ। मिली जानकारी के अनुसार 29 जनवरी से प्रारंभ हुए इस क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल 18 टीमों ने भाग लिया। बता दें कि टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 7 फरवरी को खेला गया।

फाइनल मैच कोहका क्रिकेट टीम और डांड बिछिया के बीच खेला गया, जिसमें कोहका टीम ने जीत दर्ज कर प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। विजेता टीम को अतिथियों द्वारा ट्रॉफी एवं ₹10,000 नगद प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त ग्राम सरपंच की ओर से ₹1,000 नगद पुरस्कार भी दिया गया। वहीं, उपविजेता टीम को ₹5,000 नगद एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।

समापन अवसर पर श्री मातेश्वरी आश्रम रामघाट के प्रमुख सेवादार संदीप सोनी, मातेश्वरी आश्रम से जुड़े सदस्य, पत्रकार प्रकाश मिश्रा, डिण्डौरी थाना में पदस्थ एएसआई सिराज, सरपंच श्रीमती दिवसिया नरेश परस्ते, टूर्नामेंट अध्यक्ष परमेश बिलागर सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीणजन एवं क्रिकेट प्रेमी युवा उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों के खेल प्रदर्शन की सराहना करते हुए सभी प्रतिभागी टीमों को शुभकामनाएं दीं और भविष्य में इस प्रकार के खेल आयोजनों को निरंतर आयोजित करने की आवश्यकता बताई। टूर्नामेंट के सफल आयोजन से क्षेत्र में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहन मिला।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *