MP BJP Political News : संगठनात्मक फेरबदल ! भाजपा की नई सूची में डिंडौरी पर खास भरोसा! कौन संभालेगा संगठन की कमान..?

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश के छह संभागों के अंतर्गत आने वाले 31 जिलों के लिए जिला प्रभारियों की नियुक्ति की है। यह आदेश प्रदेश कार्यालय मंत्री श्याम महाजन द्वारा 7 फरवरी  को जारी किया गया।

जारी आदेश के अनुसार यह नियुक्तियाँ प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल की स्वीकृति से की गई हैं। पार्टी नेतृत्व का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना, कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करना और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को प्रभावी बनाना बताया गया है।

— जबलपुर संभाग में जिला-वार प्रभारी नियुक्ति

जबलपुर संभाग के अंतर्गत आने वाले जिलों में संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ की गई हैं। उमरिया जिले का प्रभारी आलोक संजर को बनाया गया है। जबलपुर नगर की जिम्मेदारी मनीषा सिंह को सौंपी गई है। जबलपुर ग्रामीण का प्रभार सुजीत जैन को दिया गया है। कटनी जिले के प्रभारी सुरजीत जैन बनाए गए हैं। डिंडौरी जिले की संगठनात्मक जिम्मेदारी कमल प्रताप सिंह को सौंपी गई है। मण्डला जिले का प्रभारी रमेश भटेरे को बनाया गया है। नरसिंहपुर जिले की जिम्मेदारी शरद जैन को दी गई है।

इसी तरह अन्य संभागों में भी व्यापक नियुक्तियाँ की गई है

चम्बल संभाग में मुरैना, भिण्ड और दतिया; ग्वालियर संभाग में ग्वालियर नगर, ग्वालियर ग्रामीण, श्योपुर, शिवपुरी, गुना और अशोकनगर; सागर संभाग में सागर, सागर ग्रामीण, टीकमगढ़, निवाड़ी, छतरपुर, दमोह और पन्ना; रीवा संभाग में रीवा, मऊगंज, सतना, मैहर, सीधी और सिंगरौली;
जबकि शहडोल संभाग में शहडोल, अनुपपुर और उमरिया जिलों के लिए भी प्रभारी घोषित किए गए हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार नवनियुक्त जिला प्रभारी अपने-अपने जिलों में संगठनात्मक गतिविधियों की निगरानी, मंडल-पंचायत स्तर तक समन्वय और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *