Sensitive Collector Dindori : रोकर सुनाई व्यथा… कलेक्टर ने थामा हाथ, उदरी की कलकतिया बाई को मिला गांव में ही रोजगार….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले की ग्राम पंचायत उदरी निवासी कलकतिया बाई को अब गांव में ही रोजगार उपलब्ध हो गया है। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की संवेदनशील पहल के बाद संबंधित विभाग ने तत्काल मस्टर रोल जारी करते हुए उनका नाम प्रथम क्रमांक पर दर्ज किया है। रोजगार मिलने के बाद कलकतिया बाई के चेहरे पर खुशी स्पष्ट झलक रही है। उन्होंने कलेक्टर के प्रति आभार व्यक्त किया है।

गौरतलब है कि हाल ही में जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान कलकतिया बाई भावुक होकर अपनी आर्थिक स्थिति और रोजगार न मिलने की पीड़ा व्यक्त करते हुए रो पड़ी थीं। इस पर कलेक्टर श्रीमती भदौरिया ने तत्काल अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए थे।

कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया की जनहितैषी और संवेदनशील कार्यशैली की जिले भर में प्रशंसा हो रही है। वे लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर आम लोगों की समस्याओं को सुन रही हैं और उनकी शिकायतों का मौके पर ही निराकरण कर रही हैं। सोशल मीडिया पर भी उनके कई वीडियो वायरल हैं, जिनमें वे ग्रामीण परिवेश में लोगों से संवाद करते हुए दिखाई देती हैं। संवेदनशील प्रशासनिक दृष्टिकोण और त्वरित समाधान की इसी शैली से ग्रामीणों में उनके प्रति विश्वास और सम्मान तेजी से बढ़ रहा है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *