Mp Breaking News : 10 नक्सलियों ने हथियारों के साथ मुख्यमंत्री के सामने किया आत्मसमर्पण….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

मध्यप्रदेश के बालाघाट में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में नक्सलवाद के खिलाफ चल रही कार्रवाई में आज एक बड़ी सफलता मिली है मुख्यमंत्री के समक्ष बालाघाट में 10 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया जिसमें 04 महिला नक्सलवादी भी शामिल हैं। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों ने पुलिस को कई प्रकार के हथियार और सामग्री सौंपे जिनमें AK47 दो INSAS दो SLR एक SSR दो BGL सेल सात और वाकीटाकी चार शामिल हैं।

आत्मसमर्पित नक्सलियों में सुरेंद्र उर्फ कबीर उर्फ सोमा सोडी SZCM उम्र पचास निवासी पुलमपाढ थाना गुल्लापल्ली जिला सुकमा छग AK47 राकेश ओडी उर्फ मनीष SZCM उम्र बयालीस निवासी ग्राम झंडेपार थाना कोरची जिला गडचिरौली महाराष्ट्र AK47 वाकीटाकी लालसिंह मरावी उर्फ सींगा उर्फ प्रवीण ACM उम्र तीस निवासी छोटे गुडरा थाना कटेकल्याण जिला दंतेवाडा छग INSAS वाकीटाकी शिल्पा नुप्पो PM उम्र छब्बीस निवासी बुडिया बड्डूम थाना बासीगुडा तहसील हवापल्ली जिला बीजापुर छग INSAS सलीता उर्फ सावित्री अलावा ACM उम्र छब्बीस निवासी सीनागेलोर थाना बासागुडा तहसील हवापल्ली जिला बीजापुर छग SLR वाकीटाकी नवीन नुप्पो उर्फ हिडमा ACM उम्र तीस निवासी बोडकेल तहसील कोंटा जिला सुकमा छग SINGLE SHOT RIFLE जयशीला उर्फ ललीता ओयम ACM उम्र छब्बीस निवासी तरैम थाना बासागुडा तहसील हवापल्ली जिला बीजापुर छग SINGLE SHOT RIFLE विक्रम उर्फ हिडमा वट्टी ACM उम्र तीस निवासी मडपे दुल्लोड थाना चिंता गुफा जिला सुकमा छग वाकीटाकी BGL सेल सात जरिना उर्फ जोगी मुसाक ACM उम्र – निवासी मुरंगा थाना गंगलुर जिला बीजापुर छग डेटोनेटर पांच समर उर्फ समारू उर्फ राजु अतरम ACM उम्र बत्तीस निवासी इंड्री तहसील बैरमगढ जिला बीजापुर छग AK47 दो INSAS दो SLR एक SSR दो BGL सेल सात वाकीटाकी चार। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार नक्सलवाद के पूरी तरह उन्मूलन के लिए प्रतिबद्ध है और यह आत्मसमर्पण इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है आत्मसमर्पित नक्सलियों के लिए पुनर्वास और सामाजिक एकीकरण की योजना भी बनाई जा रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *