School Inspection Update : करंजिया बीईओ ने जोगीग्वारा विद्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण, अनुपस्थित मिले शिक्षक पर वेतन कटौती की कार्रवाई…

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले के कलेक्टर नेहा मारव्या के निर्देशानुसार शिक्षा व्यवस्था सुधार की कड़ी में विकास खंड शिक्षा अधिकारी करंजिया आर.के. पांडे ने मंगलवार को एकीकृत माध्यमिक विद्यालय जोगीग्वारा का आकस्मिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान संस्था प्रमुख रामकुमार गर्ग सहित अन्य शिक्षक अध्यापन कार्य करते हुए पाए गए, लेकिन माध्यमिक शिक्षक कपूर सिंह धुर्वे अनुपस्थित मिले। बीईओ ने अनुपस्थिति पर एक दिन का वेतन काटने के निर्देश जारी किए।

उन्होंने सभी कक्षाओं का अवलोकन कर विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता पर संतोष जताया, साथ ही कमजोर छात्रों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। विद्यालय परिसर में शौचालय, माँ की बगिया, “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान तथा साफ-सफाई की भी समीक्षा की गई।

प्रधानमंत्री पोषण शक्ति आहार योजना के तहत विद्यालय में दाल, चावल और सब्जी बनते हुए पाई गई, जिस पर संतोष प्रकट किया गया। सभी आवश्यक रिकॉर्ड संधारित होने पर बीईओ ने संतोष जताया और इन्हें निरंतर अद्यतन रखने के निर्देश दिए।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *