मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले में प्रशासनिक फेरबदल जिला पंचायत डिंडौरी के द्वारा करते हुए जनपद पंचायतों के दायित्वों में बदलाव किया गया है। जारी आदेश के मुताबिक अब केवल दो मुख्य कार्यपालन अधिकारियों के भरोसे जिले की छह जनपद पंचायतों का संचालन होगा।
पूर्व आदेश में जनपद पंचायत अमरपुर के सीईओ लोकेश कुमार नारनोरे को जनपद पंचायत शहपुरा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। मगर अब उन्हें जनपद पंचायत बजाग और करंजिया का आहरण-संवितरण एवं वित्तीय प्रभार दिए जाने के कारण शहपुरा का प्रभार उनसे वापस ले लिया गया है।
नए आदेश के तहत जनपद पंचायत मेंहदवानी के सीईओ प्रमोद कुमार ओझा को जनपद पंचायत डिंडौरी के साथ-साथ जनपद पंचायत शहपुरा का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है, जिसे कलेक्टर महोदया ने अनुमोदित किया है।




