Politics News : डिंडौरी में कांग्रेस जनसमस्या निवारण प्रकोष्ठ की जिला व ब्लॉक कार्यकारिणी घोषित….

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

डिंडौरी। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी जनसमस्या निवारण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विवेक सिंह तोमर द्वारा जिला डिंडौरी जनसमस्या निवारण प्रकोष्ठ की जिला एवं ब्लॉक कार्यकारिणी के गठन को स्वीकृति प्रदान की गई है। यह स्वीकृति जिला अध्यक्ष अजय चंदेल के अनुरोध पर तत्काल प्रभाव से दी गई, जिसकी सूची जारी कर दी गई है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार तथा प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह चौहान की सहमति से जिला डिंडौरी में संगठन को मजबूत करने हेतु यह नियुक्तियां की गई हैं। प्रदेश अध्यक्ष विवेक सिंह तोमर ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठनात्मक दायित्वों का निष्ठा एवं सक्रियता से निर्वहन करने का आह्वान किया है।

जिला अध्यक्ष अजय चंदेल द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिला उपाध्यक्ष पद पर अतुल जैन, राय सिंह मरकाम एवं महेन्द्र बेलिया को नियुक्त किया गया है। वहीं जिला सचिव के रूप में दिलीप झारिया को जिम्मेदारी सौंपी गई है। ब्लॉक स्तर पर डिंडौरी से बेसाहू लाल गवले, शहपुरा से कमल सिंह मरावी, अमरपुर से तोक सिंह मरावी, गाड़ासरई से राजेन्द्र ठाकुर, बजाग से शुभम साह, मेहदवानी से डुमारी सिंह, करंजिया से जीवन सिंह पेंद्रो और समनापुर से माधव आर्मी को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *