—भाजपा का बड़ा दांव! चुनाव से पहले संगठन में फेरबदल
मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा में संगठनात्मक मजबूती के उद्देश्य से पांच जिलों में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। यह नियुक्तियां मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह परमार द्वारा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से जारी आदेश के तहत की गई हैं।
— जारी पत्र के मुताबिक
जारी सूची के अनुसार सागर जिले में मधुकर जाटव, रीवा में राम जी प्रजापति, रायसेन में रणधीर सिंह चौधरी, सीहोर में कैलाश बागना तथा खरगोन में चन्द्रशेखर भालसे को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
जारी पत्र में कहा गया है कि इन नियुक्तियों से संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलेगी तथा अनुसूचित जाति वर्ग के बीच पार्टी की पहुंच और प्रभाव को बढ़ाने में मदद मिलेगी। पार्टी संगठन लगातार विभिन्न मोर्चों के माध्यम से विस्तार और सक्रियता बढ़ाने पर जोर दे रहा है। देखें पूरी लिस्ट...

