Politics News : डिंडौरी में भाजपा अजा मोर्चा की नई टीम घोषित, जानिए किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

डिंडौरी। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा जिला डिंडौरी की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश, संभागीय प्रभारी सौरभ बावरिया एवं जिला संगठन प्रभारी कमल प्रताप सिंह के मार्गदर्शन तथा भाजपा जिलाध्यक्ष चमरू सिंह नेताम की सहमति से अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष परसराम नागेश ने पदाधिकारियों की घोषणा की।

 

नई कार्यकारिणी में देवदीन झारिया, रामकुमार अहिरवार, पूनम बांधव, खमोद चंदेल, प्रेमलाल हनुमत और उमेश खाण्डे को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं डॉ. शंकर गवले और डॉ. अर्जुन झारिया को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

इसी तरह मोना हिरोंदे, हाकम सिंह चढ़ार, सतरूपा नांगेश, कुलदीप पदमाकर और एडवोकेट विवेक अहिरवार को जिला मंत्री नियुक्त किया गया है। जियालाल झारिया को कोषाध्यक्ष तथा कालिकाप्रसाद झारिया को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

 

संगठन में अनिलकुमार महोबे को मीडिया प्रभारी, लक्ष्मण अहिरवार को कार्यालय मंत्री, दशरथ नागेश को सह कार्यालय मंत्री, जीवनदास गवले को नीति एवं शोध प्रभारी तथा बिसाहूलाल वास्पे को मन की बात प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं प्रदीप झारिया को सोशल मीडिया प्रभारी, संतोष झारिया को आईटी सेल प्रभारी और विद्यावती गवले को महिला शक्ति प्रमुख नियुक्त किया गया है।

 

अमरपुर मंडल अध्यक्ष की भी घोषणा

 

भाजपा अजा मोर्चा के जिला पदाधिकारियों की घोषणा के साथ ही अमरपुर मंडल अध्यक्ष के रूप में मदनलाल कुर्मेश की नियुक्ति की गई है। नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन को मंडल से लेकर बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा अनुसूचित जाति समाज के बीच पार्टी की विचारधारा एवं केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा की गई है। नई जिम्मेदारियां मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों और अमरपुर मंडल अध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

 

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *