Politics News : भाजपा जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त, राज साहू को मिली जिम्मेदारी…

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

 

डिंडौरी। भारतीय जनता पार्टी जिला डिंडौरी में संगठनात्मक नियुक्ति करते हुए राज साहू को जिला मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा जिला संगठन की ओर से 18 अगस्त 2026 को जारी नियुक्ति पत्र में इसकी औपचारिक घोषणा की गई।

जारी पत्र के अनुसार भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देश तथा प्रदेश महामंत्री एवं संभागीय प्रभारी राहुल कोठारी के मार्गदर्शन और जिला संगठन प्रभारी कमल प्रताप सिंह की सहमति के उपरांत जिला भाजपा अध्यक्ष चरूस सिंह नेताम ने राज साहू को जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है।

राज साहू को संगठन की गतिविधियों, पार्टी के कार्यक्रमों एवं अभियानों की जानकारी मीडिया तक पहुंचाने तथा भाजपा की नीतियों और कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से जनता के बीच रखने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभानी होगी। नियुक्ति को जिला भाजपा संगठन में मीडिया समन्वय को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। भाजपा जिला संगठन ने राज साहू से अपेक्षा जताई है कि वे पार्टी की जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी सक्रियता और समर्पण के साथ करेंगे। नियुक्ति पत्र पर भाजपा जिला महामंत्री लक्ष्मण सिंह ठाकुर के हस्ताक्षर हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *