Politics News : मध्यप्रदेश आदिवासी कांग्रेस में प्रदेश स्तर पर 14 नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी,देखें पूरी लिस्ट…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

भोपाल। मध्यप्रदेश आदिवासी कांग्रेस ने संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से प्रदेश स्तर पर कई अहम नियुक्तियां की हैं प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम ने नियुक्ति-पत्र जारी कर नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपा। इन नियुक्तियों में प्रदेश महासचिव और प्रदेश सचिव के पदों पर कई नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है।

— प्रदेश महासचिव पद पर नियुक्तियां

पन्ना से देबू गाँड

मडला से मोहित उड़के

कटनी से अजय सिंह

खरगौन से दिनेश मुकाती

डिंडौरी से अमरसिंह मार्को

शहडोल से नागेश्वरी सिंह

— प्रदेश सचिव पद पर नियुक्तियां

देवास से बलराम पप्पू कर्मा

मैहर से राम अदेन

अनूपपुर से कृष्णा पनिका

अनूपपुर से राजीव सिंह गोंड

बुरहानपुर से बबिता बास्कले

बडवानी से सुभद्रा मनीष ब्राहमणे

शहडोल से प्रदीप रावत कोल

उमरिया से शकुंतला धुर्वे

प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम ने कहा कि सभी नए पदाधिकारी संगठन को मजबूती देने और आदिवासी समाज के हित में पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे उन्होंने उम्मीद जताई कि ये नियुक्तियां प्रदेश के सभी आदिवासी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगी और संगठनात्मक गतिविधियों को और प्रभावी बनाएंगी ये नियुक्तियां मध्यप्रदेश आदिवासी कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और युवाओं और आदिवासी समुदाय को राजनीतिक रूप से सक्रिय करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही हैं।

सोर्स :— मध्यप्रदेश आदिवासी कांग्रेस भोपाल।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *