Dindori News : 30 लाख रुपये से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया, ग्रामीणों को लाभांश में मिला 9 लाख 43 हजार रुपये….

Rathore Ramshay Mardan
3 Min Read

डिंडौरी। शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने जनपद पंचायत शहपुरा के विभिन्न ग्रामों में पहुंचकर जनता से सीधे संवाद किया और विकास कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लिया।

— सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में बैठक

विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शहपुरा में आयोजित रोगी कल्याण समिति की बैठक में सहभागिता की बैठक में जनपद अध्यक्ष प्रियंका आर्मो सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई विधायक ने कहा कि क्षेत्रवासियों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।

— वार्ड 15 छुराई में जनसमस्याओं का समाधान

शहपुरा से मेहंदवानी प्रवास के दौरान विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने वार्ड क्रमांक 15 छुराई में स्थानीय नागरिकों की समस्याएँ सुनी और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

—ग्राम धिरवन खुर्द में सीसी रोड का भूमिपूजन

ग्राम धिरवन खुर्द पोषक ग्राम धारे में 10 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया जिससे ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी

— ग्राम राधो में विकास कार्य और लाभांश वितरण

ग्राम पंचायत संग्रामपुर पोषक ग्राम राधो में 10 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। साथ ही वन ग्राम समिति के सदस्यों को 9 लाख 43 हजार रुपये का लाभांश वितरण किया गया ग्रामीणों ने इस अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त की।

—ग्राम रमपुरी में सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन

ग्राम पंचायत राखी पोषक ग्राम रमपुरी मॉल में 10 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड का भूमिपूजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ कन्या पूजन और माँ सरस्वती के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया इस अवसर पर शासन की विभिन्न योजनाओं से वंचित पात्र हितग्राहियों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया उपस्थित जनसमूह में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा देखने को मिली। कार्यक्रम में बद्री प्रसाद साहू जनप्रतिनिधि विकासखंड स्तरीय अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे ग्रामीणों ने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों पर हर्ष व्यक्त किया और शासन के प्रति आभार प्रकट किया

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *