Panchayat Transfer Update : जिला पंचायत डिंडौरी में प्रशासनिक कसावट, अधिकारियों–कर्मचारियों के दायित्व बदले, आदेश तत्काल लागू….

Rathore Ramshay Mardan
3 Min Read

डिंडौरी। कार्यालय जिला पंचायत डिंडौरी द्वारा प्रशासनिक कार्यों को अधिक सुव्यवस्थित, सुचारु एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्यदायित्वों में संशोधन किया गया है। इस संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत डिंडौरी द्वारा जारी किया गया, जो तत्काल प्रभावशील होगा।

जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि कार्यालयीन कार्य सुविधा को ध्यान में रखते हुए तालिका में दर्शित अधिकारी एवं कर्मचारियों को आगामी आदेश पर्यंत तक पूर्व में सौंपे गए दायित्वों में संशोधन कर नवीन कार्यदायित्व प्रदान किए गए हैं, जबकि उनके पूर्व दायित्व यथावत रहेंगे।

आदेश के अनुसार सहायक परियोजना अधिकारी रामजीवन कुमार वर्मा को पूर्व में सौंपे गए दायित्वों के साथ-साथ स्थापना शाखा से संबंधित समस्त कार्य, जिला पंचायत सामान्य सभा की बैठक, जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठकों से संबंधित संपूर्ण कार्य संपादित करने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अतिरिक्त उन्हें जनप्रतिनिधियों को बैठकों की सूचना देकर तामील पावती उपलब्ध कराना और समय-समय पर सौंपे जाने वाले अन्य कार्यों का भी दायित्व सौंपा गया है।

इसी क्रम में लेखापाल सुधीर चौरसिया को पूर्व कार्यदायित्वों के अतिरिक्त भंडार शाखा से संबंधित समस्त कार्य सौंपे गए हैं। वहीं सहायक ग्रेड-तीन भागीरथ यादव को जिला पंचायत सामान्य सभा एवं दिशा समिति की बैठकों से संबंधित सभी कार्य, जनप्रतिनिधियों को बैठक की सूचना देकर तामील पावती उपलब्ध कराने तथा निर्धारित समयावधि में बैठक की तैयारी कर प्रभारी अधिकारी को प्रस्तुत करने की जिम्मेदारी दी गई है।

साथ ही सहायक ग्रेड-तीन गजेन्द्र सिंह पेन्द्रों को भंडार शाखा से संबंधित समस्त लिपकीय कार्यों का दायित्व सौंपा गया है।

आदेश में उल्लेख किया गया है कि यह व्यवस्था आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगी। आदेश की प्रतिलिपि कलेक्टर, जिला डिंडौरी सहित जिले की समस्त जनपद पंचायतों—अमरपुर, बजाग, समनापुर, मेंहदवानी, करंजिया, डिंडौरी एवं शहपुरा—को सूचनार्थ प्रेषित की गई है। इसके अलावा स्थापना शाखा, भंडार शाखा, सामान्य सभा बैठक शाखा, आवक शाखा और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आदेश पालन हेतु प्रतिलिपि भेजी गई है। प्रशासनिक स्तर पर किए गए इस फेरबदल से जिला पंचायत कार्यालय के कार्यों में गति आने और बैठकों के आयोजन व शाखाओं के संचालन में बेहतर समन्वय स्थापित होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *