Dindori News : नशा मुक्ति और स्वदेशी अपनाने का संकल्प, बिछिया में सेक्टर स्तरीय कार्यक्रम संपन्न….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

डिंडौरी। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद डिंडोरी के मार्गदर्शन एवं सहयोग से संचालित नवांकुर संस्था जनजीवन कल्याण समिति, बिछिया द्वारा सोमवार 19 जनवरी को बिछिया में सेक्टर स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर तिलक लगाकर किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गोविंद से वनवासी, मानिक लाल (सरपंच) एवं गणेश राजपूत उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अरुण चंदेल के नेतृत्व में किया गया। जिला नशा मुक्ति केंद्र से आईं रितु सेन ने अपने संबोधन में बच्चों और युवाओं को नशे से होने वाली सामाजिक, मानसिक एवं आर्थिक हानियों की जानकारी देते हुए नशा त्यागने और स्वस्थ जीवन अपनाने का आह्वान किया। गणेश राजपूत ने ग्रामोदय से अभ्युदय मध्य प्रदेश अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए ग्राम उत्सव, ग्राम चौपाल, ग्राम रैली, सामूहिक श्रमदान, परिवार संपर्क, शिक्षा-संस्कार, नशामुक्त समाज, जैविक खेती, स्वदेशी अपनाने एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित ग्रामीणों को नशा मुक्ति एवं स्वदेशी अपनाने की शपथ दिलाई गई। नवांकुर संस्था की ओर से अजय ठाकुर ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में धन सिंह बनवासी, कोमल सिंह, जगदीश सिंह, मदन सिंह राठौर, कुलदीप चौहान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के पश्चात छात्रों द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवाओं को मतदाता पहचान पत्र बनवाने के लिए प्रेरित किया गया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *