NSS Award 2025 : मध्यप्रदेश का गौरव ! राष्ट्रपति ने आयुषी सिन्हा और सौमित दुबे को किया सम्मानित….

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में आयोजित समारोह में उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान भोपाल की एनएसएस स्वयंसेवक आयुषी सिन्हा और बरकतुल्ला विश्वविद्यालय के छात्र सौमित दुबे को राष्ट्रीय सेवा योजना का सर्वोच्च पुरस्कार प्रदान किया। यह सम्मान उन्हें सत्र 2022-23 में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया गया।

पुरस्कार प्राप्त करने पर उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार ने दोनों विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) भारत की अस्मिता और सामर्थ्य को विश्व मंच पर प्रदर्शित करने वाला सशक्त आंदोलन है। इसका उद्देश्य समाजसेवा और संवेदनशीलता से परिपूर्ण श्रेष्ठ नागरिकों का निर्माण करना है।

मंत्री परमार ने कहा कि आयुषी सिन्हा और सौमित दुबे की उपलब्धि न केवल मध्यप्रदेश के लिए गौरव का विषय है, बल्कि यह अन्य स्वयंसेवकों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनेगी। समारोह के दौरान उपस्थित अतिथियों ने दोनों छात्रों की इस उपलब्धि पर सराहना व्यक्त की।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *